भारत का भूगोल
भारत एक विशाल देश है। यह विश्व का सातवां बड़ा देश है। उत्तर में जम्मू व काश्मीर राज्य से इसका विस्तार दक्षिण के तमिलनाडू ; पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से पश्चिम के गुजरात तक है। हमारे यहाँ हिमालय में विश्व की सबसे ऊँची पर्वतमालाएँ तथा विश्व के बड़े मैदानी भागों में से एक उत्तरी मैदान है।
- क्षेत्र के आधार पर भारत संसार का सातवाँ बड़ा देश है।
- इसकी स्थलसीमा 15,200 किलोमीटर तथा 6100 कि. मी. लंबी तट रेखा है।
- अंडमान और निकोबार महत्त्वपूर्ण द्वीप समूह है जो बंगाल की खाड़ी में स्थित है तथा लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है।
- भारत को 28 राज्यों और 7 संघ राज्य क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
जल जीवन का आधार है। जल का 1 प्रतिशत से भी कम मीठा ताजा पानी हम प्रयोग करते हैं। जल का यह छोटा सा भाग प्रत्येक प्रकार के जीवन रूपों के लिये हैं। इसीलिये यह प्रत्येक के लिये बहुमूल्य हैं। हमारे ताजे मीठे पानी के स्रोत जैसे नदी, झील इत्यादि बढ़ते जल प्रदूषण के कारण कम होते जा रहे हैं।
शहर, नदियों के किनारे बसे हैं तथा उनमें अत्यधिक प्रदूषण हो रहा है। भारतीय नदियों में लगभग 70% प्रदूषण मल निकास के कारण हैं। जैविक, रासायनिक तथा औद्योगिक दूषित पदार्थ अत्याधिक मात्रा में नदियों व झीलों में डाले जा रहे हैं जो जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं तथा स्वास्थ्य संकट पैदा कर रहे हैं। सरकार ने महत्वाकांक्षी गंगा नदी कार्य योजना (जी. ए. पी.) तथा राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (एन. आर. सी. पी.) को पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिये प्रारम्भ किया है।
परीक्षा उपयोगी कुछ क़िताबे यह है जो आपकी सरकारी जॉब की परीक्षा में आपकी सहायता करेंगी आप इन्हें खरीद कर अपनी परीक्षा की तेयारी कर सकते है|





This is Very Help Full Quiz For SSC And UPSC Students.
ReplyDelete